Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की 'दिल्ली न्याय यात्रा' आठ नवंबर से शुरू

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने गुरुवार को कहा कि लोगों से बात करने और उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए आठ नवंबर से 'दिल्ली न्याय यात्रा' शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अपने कार्यक्रम के आधार पर पहले फेज में शामिल होने के आसार हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले ये मार्च आठ नवंबर को राजघाट से शुरू होगा और चार दिसंबर को खत्म होगा।

15 से 20 नवंबर तक दूसरे फेज में 18 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।16 निर्वाचन क्षेत्रों को 22 नवंबर से 27 नवंबर तक तीसरे फेज और बाकी को 29 नवंबर से दिसंबर तक चौथे फेज में कवर किया जाएगा।