छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) चार फीसदी बढ़ाया जाएगा। इससे ये मूल वेतन का 50 फीसदी हो जाएगा। इस फैसले से करीब 3.9 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों को फायदा होगा और बढ़ोतरी इस साल एक अक्टूबर से लागू मानी जाएगी। इससे पहले इसी साल मार्च में साय सरकार ने डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इससे ये मूल वेतन का 46 फीसदी हो गया था।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.