Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

बकरीद से पहले मुंबई की एक सोसाइटी में हुआ हंगामा

बकरीद से पहले मुंबई की एक सोसायटी में फिर से हंगामा हुआ है. मुंबई के मीरा रोड पर बनी जेपी इंफ्रा सोसायटी में दरअसल हर आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग हो रही है. इसकी वजह है बकरा, क्योंकि पिछले साल इसी सोयायटी में बकरा लाए जाने पर विवाद हुआ था.

इस बार सोसायटी की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है कि कोई भी शख्स अंदर बकरा लेकर न आ पाए. इसलिए हर गाड़ियों की जांच हो रही है. पिछली बार जिस मोहसिन नाम के व्यक्ति के बकरा लाने पर हंगामा हुआ था. उसकी गाड़ी की चेकिंग को लेकर कल फिर हंगामा हुआ.