Breaking News

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश     |   दिल्ली: बीजेपी CEC बैठक के लिए नेताओं का जुटान शुरू, कई दिग्गज पार्टी दफ्तर पहुंचे     |   लोकसभा की कार्यवाही 23 मार्च तक के लिए स्थगित     |   असम में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, आज शाम मीटिंग में लग सकती है अंतिम मुहर     |   PM मोदी ने कुवैत के प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद से की बात     |  

बांग्लादेश क्रिकेट में घमासान, चुनाव गड़बड़ी की जांच के बाद ICC से होगी चर्चा

ढाका (बांग्लादेश): बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से जुड़े विवाद पर बड़ा कदम उठाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि BCB चुनावों में कथित गड़बड़ी, हेरफेर और सत्ता के दुरुपयोग की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से चर्चा करेंगे और उसी के आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। 

बता दे की, 11 मार्च को खेल मंत्रालय ने पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई थी, जिसका BCB ने कड़ा विरोध किया और इसे सरकारी दखल बताया। वहीं, पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल समेत कई अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप के आरोप लगाए थे। खेल मंत्री ने कहा कि समिति चुनाव प्रक्रिया, जिला प्रशासकों द्वारा काउंसिलर नाम बदलने और अन्य आरोपों की निष्पक्ष जांच करेगी। 

वही, बांग्लादेश के इस साल भारत और श्रीलंका में सह-आयोजित T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने के मामले की भी अलग से जांच होगी। मंत्री ने कहा कि ईद के बाद इस पर दूसरी समिति बनाई जाएगी ताकि यह समझा जा सके कि खेल कूटनीति कहां कमजोर पड़ी और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।