Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

बनासकांठा कृषि विश्वविद्यालय ने बारिश के पानी को स्टोर करने के लिए तैयार किया तालाब

गुजरात के बनासकांठा जिले में कम बारिश होने की वजह से सिंचाई के लिए पानी की सप्लाई बड़ी समस्या बन रही है। इसको देखते हुए यहां के सरदार कृषिनगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय ने एक तालाब बनाया है जिसमें बारिश के पानी को इकट्ठा किया जाता है, ताकि सिंचाई के लिए पानी यहां से दिया जा सके। ये तालाब बारिश के पानी को इकट्ठा करता है और फिर इस पानी को सौर ऊर्जा से चलने वाली मोटर के जरिए खेतों में और कैंपस में सिंचाई के लिए दिया जाता है। तालाब के पानी का सही से उपयोग करने के लिए खेतों में स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई प्रणाली भी लगाई गई हैं। कृषि विश्वविद्यालय का मकसद किसानों को माइक्रो इरिगेशन तकनीक के जरिए पानी के ठीक इस्तेमाल के बारे में जागरूक करना है ताकि उन्हें पानी की कमी के बावजूद अच्छी पैदावार मिल सके।