Breaking News

NEET लीक: बीते 24 घंटे में 5 ठिकानों पर छापे, CBI ने कई कागजात-फोन-लैपटॉप जब्त किए     |   पाकिस्तान ने डिफेंस समझौते के तहत सऊदी में 8 हजार सैनिक तैनात किए     |   ट्विशा मौत: आरोपी पति की तलाश तेज, 10 हजार रुपए का इनाम घोषित     |   डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला रुपया, ₹96.35 के ऑल टाइम लो पर बंद     |   फलता री-पोलिंग: जहांगीर खान को 25 मई तक गिरफ्तारी से छूट, HC ने TMC उम्मीदवार को दी राहत     |  

फिरोजपुर में BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिया को किया ढेर

फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट स्थित बीएसएफ की पोस्ट लक्खा सिंह वाला के पास बुधवार रात 2:30 के करीब पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ कर रहे एक घुसपैठियों को बीएसएफ ने मार गिराया है । यह घटना फेंसिंग पर लगे गेट नंबर 207/1 के पास घटी है। फेंसिंग पर लगे गेट बंद करने के बाद से बीएसएफ ने सरहद पर पूरी तरह चौकसी बढ़ाई हुई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब हाई अलर्ट पर है। खासताैर पर बाॅर्डर एरिया में सख्ती बढ़ाई गई है। बीएसएफ ने सीमा पर लगी फेंसिंग के आसपास सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं फेंसिंग पर लगे गेट बंद कर दिए गए हैं। 

सरहद पर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते बीएसएफ ने हुसैनी वाला व सादकी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी पर पूर्ण तौर पर रोक लगा दी है। अब हुसैनी वाला व सादकी बॉर्डर पर शाम को रिट्रीट सेरेमनी नहीं होगी। इस आदेश को देखते हुए लोगों के दिलों में युद्ध का भय बढ़ने लगा है। लोगों को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी भी समय दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ सकता है।