Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

Jharkhand: JSSC पेपर लीक घोटाले के खिलाफ बीजेपी नेताओं ने रांची में विरोध प्रदर्शन किया

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की तरफ से आयोजित परीक्षाओं के खिलाफ सोमवार को रांची में बीजेपी नेताओं ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायक अमित मंडल ने आरोप लगाया कि जेएसएससी चलाने की जिम्मेदारी ऐसी कंपनी के पास है जो देश में हर जगह ब्लैकलिस्टेड है।

प्रदर्शन में शामिल निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि पूरे देश में एक गिरोह काम कर रहा है जो परीक्षा के पहले पेपर लीक करा रहा है। सीबीआई को स्वतः संज्ञान लेकर इसकी जांच करनी चाहिए। झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामला राज्य सरकार के भ्रष्टाचार का हिस्सा है।