Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

छत्तीसगढ़: कांकेर में बीजेपी नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या, पखांजूर में तनावपूर्ण माहौल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार शाम बीजेपी नेता असीम राय की गोली मारकार हत्या कर दी गई। अधिकारी ने बताया कि ये घटना पखांजूर शहर के पुराना बाजार इलाके में रात करीब साढ़े आठ बजे हुई जब असीम राय बाइक पर सवार थे।

पखांजुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष 50 साल के असीम राय निवर्तमान पार्षद और सत्तारूढ़ बीजेपी की कांकेर जिला इकाई के उपाध्यक्ष थे। चश्मदीदों के मुताबिक, राय अचानक वाहन से गिर गए। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में डॉक्टर ने राय के सिर पर गोली लगने की पुष्टि की है। लेकिन इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट अटॉप्सी के बाद सामने आएगी।

आईजी (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी. ने कहा, "प्रथम दृष्टया, परिस्थितियों के सबूत से संकेत मिलता है कि पीड़ित को विरोध या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण गोली मारी गई होगी। हम सभी संभावित एंग्लो से जांच कर रहे हैं।" अधिकारियों ने कहा कि 2014 में, राय दो लोगों के इसी तरह के हमले में सुरक्षित बच गए थे, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।