Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

बिहार सरकार के खिलाफ विधानसभा में बीजेपी ने किया प्रदर्शन, उठाई इस्तीफे की मांग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं और पूर्व सीएम जतिन राम मांझी पर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी नेताओं ने बुधवार को बिहार विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफा की मांग की वहीं विपक्षी गुट इंडिया के सदस्यों ने बिलकिस बानो केस को लेकर बीजेपी के खिलाफ नारे लगाए। 

इससे पहले गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि उनकी "मूर्खता" ने उनके पूर्व शिष्य जीतन राम मांझी को राज्य में सत्ता की सर्वोच्च सीट पर बैठा दिया। जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (एचएएम) बनाई और अब विपक्षी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ हैं। उन्होंने राज्य सरकार के जाति सर्वेक्षण पर सवाल खडे किए हैं। 

मुख्यमंत्री तब अपनी सीट पर बैठे जब अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने उनसे कहा, "आखिरकार, वे आपके आशीर्वाद (कृपा) के कारण ही मुख्यमंत्री बने हैं।"