Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नितिन गडकरी ने किया रोड शो

 महाराष्ट्र के नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रोड शो किया। नितिन गडकरी को बीजेपी ने नागपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। नागपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है। जिनकी टक्कर नितिन गडकरी से होगी। नितिन गडकरी ने 2014 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विलास मुत्तेमवार और 2019 के चुनावों में महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले को हराया था। 2014 से पहले तक ये लोकसभा सीट कांग्रेस के पास थी, जबकि नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मुख्यालय भी है। नागपुर में 19 अप्रैल को पहले चरण में पूर्वी विदर्भ इलाके की चार सीटों के साथ मतदान होगा।