Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

राजस्थान चुनाव: BJP का बड़ा दांव, विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी ने थामा पार्टी का दामन


दिल्ली में मंगलवार को वरिष्ठ बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में उदयपुर राजघराने के विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी बीजेपी में शामिल हुए। राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सी. पी. जोशी ने विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी का पार्टी में स्वागत किया।

बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुए विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी से भी मुलाकात की। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।