Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता होटल अग्निकांड को 'सरकार प्रायोजित नरसंहार' बताया

बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कोलकाता के बुर्राबाजार इलाके में एक होटल में आग लगने की घटना के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। शुभेंदु अधिकारी ने इस दुर्घटना को "सरकार द्वारा प्रायोजित नरसंहार" करार दिया।

उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी नरसंहार के लिए जिम्मेदार हैं। ये सरकार द्वारा प्रायोजित नरसंहार है। पूरी राज्य सरकार ,फायर ब्रिगेड, पुलिस, अग्निशमन मंत्री और सभी मंत्री शामिल हैं। वो ऊंची सीढ़ियां लेकर दीघा आए और कोलकाता में लोगों को मार डाला।"

शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई और आग लगने से 13 लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और हर पीड़ित परिवार को दो-दो लाख रुपये और घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।