Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बंगाल बंद का असर, चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा

कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ बीजेपी ने बुधवार को 12 घंटे का 'बंगाल बंद' बुलाया है। ये बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बंगाल बंद का असर भी दिखाई दे रहा है।

कूच बिहार में बस चालकों को एहतियात के तौर पर बसें चलाते वक्त हेलमेट पहने देखा गया। उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम की बस को पुराने बस स्टैंड से निकलते समय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रोक दिया।

सत्तारूढ़ टीएमसी ने दावा किया कि बंद की आड़ में बीजेपी राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश करेगी। पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि प्रशासन ये सुनिश्चित करेगा कि सुबह छह बजे शुरू होने वाली हड़ताल के दौरान लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।