Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

Assam Polls Result: असम में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Assam Polls Result: असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बढ़त को देखते हुए सोमवार को गुवाहाटी स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोक कलाकारों के संग पार्टी कार्यकर्ताओं ने डांस किया। कई महिला कार्यकर्ता डांस करती और बीजेपी की जीत में नारे लगाती नजर आईं।

एक पार्टी कार्यकर्ता ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक जीत है। बीजेपी असम में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। ये सरकार जनता के लिए काम करती है... लोगों का हिमंता जी और मोदी के साथ गहरा जुड़ाव है।”

बीजेपी को इस बार पिछले चुनाव की तुलना में कहीं अधिक बहुमत मिलने की उम्मीद है।