Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

Himachal: वाहनों के प्रवेश कर में बढ़ोतरी के खिलाफ बीजेपी ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन

Himachal: हिमाचल प्रदेश में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले यहां सदन के बाहर प्रदर्शन किया और अन्य राज्यों से प्रवेश करने वाले वाहनों के ‘टोल टैक्स’ में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रवेश कर में बढ़ोतरी ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लोगों के बीच तनाव पैदा कर दिया है और खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

उन्होंने आगाह किया कि यदि हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस नहीं लिया, तो पंजाब सीमा के प्रवेश स्थलों पर, राज्य के पंजीकरण नंबर वाले वाहनों को रोका जा सकता है, जिससे लोगों को असुविधा होगी और कानून-व्यवस्था प्रभावित होगी।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ‘‘मनमाने’’ फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों ने प्रवेश कर में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और चेतावनी दी है कि एक अप्रैल से हिमाचल प्रदेश से आने वाले वाहनों को पंजाब में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।