Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

लोकसभा चुनाव में खुला BJP का खाता, सूरत सीट से मुकेश दलाल निर्विरोध जीते

लोकसभा चुनाव के चलते भारतीय जनता पार्टी के लिए गुजरात से अच्छी खबर है. जहां पर सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद बाकी बचे 8 उम्मीदवारों ने भी अपना नाम वापस ले लिया है. जिसके चलते बीजेपी की निर्विरोध जीत तय हो गई है. इस जीत के साथ ही बीजेपी का लोकसभा चुनाव में जीत के साथ खाता भी खुल गया है. यहां की बीजेपी सीट से मुकेश दलाल उम्मीदवार हैं.

दरअसल, कांग्रेस के कैंडिडेट निलेश कुम्भानी चुनाव अधिकारी के सामने अपने तीन में से एक भी प्रस्तावक नहीं रख पाए थे. जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने निलेश कुम्भानी की नामाकंन फॉर्म रद्द कर दिया. बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार कुम्भानी के फॉर्म में उनके तीन प्रस्तावकों को लेकर सवाल उठाए थे.