Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी आमने-सामने, लोकसभा से पहले टूट जाएगा गठबंधन

राजस्थान चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद हरियाणा में गठबंधन सहयोगी बीजेपी और जेजेपी एक बार फिर से आमने-सामने हो गए हैं. दरअसल हरियाणा में बीजेपी की गठबंधन सहयोगी जननायक जनता पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी से कुछ सीटें चाहती थी लेकिन बीजेपी की और से कोई रिस्पांस ना देने पर जेजेपी ने अपने दम पर ही करीब 19 विधानसभा सीटों पर राजस्थान में चुनाव लड़ा और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और उनके पिता अजय चौटाला लगातार राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार भी करते रहे. लेकिन जेजेपी ना तो अपने किसी भी प्रत्याशी को जिताकर विधायक बना पाई और उनके अधिकतर प्रत्याशियों की जमानतें भी जब्त हो गई.

राजस्थान के नतीजे से उत्साहित बीजेपी ने हरियाणा की अपनी गठबंधन सहयोगी जेजेपी को तब आंखें दिखा डाली जब हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से दुष्यंत चौटाला को सीएम बनाने को लेकर तैयारी करने के लिए कहा. राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है.

दिग्विजय जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भी है. दिग्विजय चौटाला ने तो यहां तक कह दिया कि हरियाणा की जनता केंद्र में मोदी को प्रधानमंत्री और हरियाणा में दुष्यंत चौटाला को सीएम देखना चाहती है. जवाब में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओ पी धनखड़ ने जेजेपी को इशारों-इशारों में कह दिया कि सीएम बनने के सपने तो कोई भी ले सकता है लेकिन पहले राजस्थान चुनाव के नतीजे तो देखिए जहां पर आपने जोर-शोर के साथ चुनाव लड़ा था.