अवधपुरी रघुनंदन आये, घर घर नारी मंगल गाये...अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा के खानि... रामचरित मानस में वर्णित ये पंक्तियां अयोध्या में साकार रूप लेती दिख रही हैं। लंका विजय के बाद प्रभु राम के मां सीता व लक्ष्मण के साथ अयोध्या आगमन की सूचना से अयोध्या चमक रही है। राम के स्वागत में रामनगरी का भव्य श्रृंगार किया गया है। बुधवार को रामकथा पार्क में राम का राज्याभिषेक होगा और सीएम याेगी राजतिलक करेंगे। इस खुशी में राम की पैड़ी पर 25 लाख दीप जलेंगे।