Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मस्जिद विवाद पर बोले अविमुक्तेश्वरानंद महाराज-लड़ाई झगड़े से नहीं

उत्तरकाशी समेत देशभर में सामने आ रहे मस्जिद विवादों पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि इन विवादों से हिंदू और मुस्लिम दोनों को दुख होता है। लड़ाई-झगड़ा से इसका हल नहीं निकलेगा। बल्कि जिसके पास जो प्रमाण हो, उसे मिल-बैठकर देखकर, जहां जैसी परिस्थिति प्रमाणिक रूप से निकले वहां वैसा स्वरूप देना जाना चाहिए।

 

बृहस्पतिवार को अपनी शीतकालीन चारधाम यात्रा पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने उत्तरकाशी समेत देशभर में सामने आ रहे मस्जिद विवाद पर खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जो मस्जिदें बनी हैं, जब उनके बारे में यह चर्चा होती है कि यह हिंदू धर्मस्थान को तोड़कर उनके ऊपर बना दी गई हैं तो इससे हिंदुओं में दुख और आक्रोश उत्पन्न होता है।