Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग, तीन मरीजों की मौत

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल में हुई।

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘हमें तड़के अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है।’’ उन्होंने बताया कि आईसीयू में लगभग 13 से 15 मरीजों का इलाज चल रहा था, जिन्हें उनके परिजन अन्य अस्पतालों में ले गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘हम मरीजों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। आग पर काबू पा लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’ अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग तेजी से फैल गई, जिससे आईसीयू धुएं से भर गया और मरीजों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि वह प्रशासन के साथ पूरा सहयोग कर रहा है तथा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ मरीजों के संबंध में जानकारी अभी एकत्र की जा रही है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।