Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

Assam: कब जारी होगा असम बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट, जानें...

असम के छात्रों को 10वीं बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन उन्हें अभी और कुछ दिन का इंतजार करना पड़ेगा. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) 10 अप्रैल 2025 को HSLC परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा. लेकिन मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद इस खबर को खारिज कर दिया है.

मुख्यमंत्री ने X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा, "मैं सभी अभिभावकों और छात्रों को सूचित करना चाहता हूं कि HSLC परीक्षा परिणाम कल घोषित नहीं किए जाएंगे. जैसे ही परिणाम तैयार होंगे, बोर्ड उन्हें तुरंत घोषित करेगा. इसके बाद स्पष्ट हो गया है कि 10 अप्रैल को रिजल्ट नहीं आएंगे और अभी बोर्ड ने कोई नई तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

असम 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक किया गया था। अब इस परीक्षा का परिणाम जारी होना है जो कि कभी भी जारी किया जा सकता है, लेकिन इतना तय है कि आज नहीं जारी किया जाएगा।