Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

असम: पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी

असम में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हो गया है। ढेकियाजुली के एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी। मतदाता ने पीटीआई वीडियो से कहा, "हम भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत चाहते हैं और तभी गांव का विकास संभव है।"

मतदान सुबह सात बजे से जारी है। पहले चरण में तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराईदेव, शिवसागर, माजुली, जोरहाट, गोलाघाट, धेमाजी, लखीमपुर, सोनितपुर, विश्वनाथ, कछार, हैलाकांडी और श्रीभूमि जिलों में मतदान हो रहा है।

राज्य में निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद पहली बार 27 जिलों में दो और सात मई को दो चरणों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। दोनों चरणों के लिए मतों की गिनती 11 मई को एक साथ होगी। असम राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, जिला परिषद और आंचलिक परिषद के कुल 348 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि सत्तारूढ़ एनडीए 325 सीटों के साथ आगे चल रहा है।