Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

असम: भारी बारिश के बाद गुवाहाटी में सड़कों पर भरा पानी

असम के गुवाहाटी में सोमवार सुबह भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। अनिल नगर और नबीन नगर के निचले इलाकों में सड़कें जलमगन हो गईं।

इलाके के लोगों ने बताया कि उन्हें हर साल भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से स्थिति का जायजा लेने का आग्रह किया।

भारतीय मौसम विभाग ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।"