Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

असम: सोनितपुर में घर से हथियार, गोला-बारूद बरामद

असम के सोनितपुर जिले में पुलिस को घर के बगीचे में दबे हुए हथियार और गोला-बारूद का जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक इस घर में नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) का एक पूर्व उग्रवादी रहता था।

पुलिस ने बताया कि इन चीजों को उस समय दबाया गया था जब ये उग्रवादी संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ 
बोडोलैंड (एनडीएफबी)सक्रिय था। हालांकि, शांति समझौते के बाद 2020 में एनडीएफबी को भंग कर दिया गया था।