Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

Maharashtra: बीएमसी की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिडे, भूषण गगरानी की लेंगी जगह

Maharashtra: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी अश्विनी भिडे को मंगलवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की पहली महिला आयुक्त नियुक्त किया गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि वो मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए भूषण गगरानी की जगह लेंगी।

बीएमसी की स्थापना 1872 में हुई थी। ये भारत के सबसे पुराने स्थानीय स्व-शासी निकायों में से एक है। वर्ष 1995 बैच की आईएएस अधिकारी भिडे मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव थीं और उन्होंने कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को संभाला है।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि वो मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की प्रबंध निदेशक के तौर पर भी अपना कार्यभार संभालती रहेंगी, जहाँ उन्होंने शहर के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार में अहम भूमिका निभाई।