Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

Rajasthan: भीषण गर्मी से लोगों की सेहत पर असर, बीकानेर में मरीजों की संख्या में इजाफा

Rajasthan: राजस्थान में बीकानेर के अस्पतालों में गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मामलों में इजाफा हो रहा है। पूरा राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसे में लू से पीड़ित मरीज बढ़ गए हैं। लोग उलटी, दस्त जैसी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।

सरकारी अस्पतालों ने इससे निपटने के लिए खास इंतजाम किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जहां कूलर और दूसरे तरीकों से वातावरण को ठंडा रखने की कोशिश की जा रही है, वहीं मरीजों के इलाज के लिए एक विशेष किट तैयार करने के साथ ही हीट वेव का वॉर्ड भी अलग बनाया गया है।

बीकानेर में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।