Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

पहाड़ी इलाकों में चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी होनी चाहिए: ईटानगर के विधायक

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो
गई। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया।

ये हादसा असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर दोईमुख इलाके में रंगा डे-रिजर्व के पास हुई। ट्रेन तिनसुकिया जा रही थी। ईटानगर के विधायक तेची कासो ने कहा कि राज्य के पहाड़ी इलाकों में चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी होनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने रीति-रिवाजों के साथ हाथी का अंतिम संस्कार किया।