Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

अरुणाचल भारत का राज्य, नाम बदलने से कुछ हासिल नहीं होगा: एस जयशंकर

Gujarat: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने  सोमवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारतीय राज्य था, है और भविष्य में भी रहेगा। नाम बदलने से कुछ हासिल नहीं होगा। जयशंकर का ये बयान चीन की उस लिस्ट के बाद आया है जिसमें उसने हाल ही में अपने सीमावर्ती राज्यों में कई जगहों के 30 नए नाम जारी किए हैं, जिसमें अरुणाचलन का नाम भी शामिल है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि नाम बदलने से कुछ हासिल नहीं होगा। विदेश मंत्री ने कहा, “अगर मैं आपके घर का नाम बदल दूं, तो क्या वो मेरा हो जाएगा? अरुणाचल प्रदेश एक भारतीय राज्य था, एक भारतीय राज्य है और भविष्य में भी रहेगा। नाम बदलने से कुछ हासिल नहीं होगा।"

जयशंकर गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वो भारतीय राज्य पर अपने दावे पर फिर से जोर देने के बीजिंग के कदम पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। दरअसल, चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय ने ‘ज़ंगनान’ के भौगोलिक नामों की चौथी सूची जारी की, जो अरुणाचल प्रदेश का चीनी नाम है। 

चीन दक्षिण तिब्बत के हिस्से के रूप में इसपर दावा पेश कर रहा है। मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट ने क्षेत्र के लिए 30 अतिरिक्त नाम पोस्ट किए।