Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

भगवान श्री कृष्ण की गोपियों के साथ होली खेलते हुए कलाकृतियां

होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले वाराणसी में लकड़ी के कारीगरों ने शानदार कलाकारी दिखाई है। उन्होंने भगवान कृष्ण को मथुरा में गोपियों के साथ होली खेलते हुए दिखाया है। वाराणसी अपनी कला, लकड़ी के खिलौनों और हस्तशिल्प के लिए मशहूर है। अब खास तौर से होली थीम पर तैयार की गई इन कलाकृतियों की भारी मांग है। त्योहार से पहले बेंगलुरू, चेन्नई, मुंबई और अहमदाबाद जैसे दूरदराज के शहरों समेत देश भर से इन मूर्तियों के ऑर्डर आ रहे हैं।