Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

शिवसागर जिले के कलाकार ने दिखाई अनोखी कलाकृति, पेड़ों पर उकेरी तस्वीरें


असम के शिवसागर जिले के बक्टा जापिसंजिया गांव के युवा कलाकार पवित्रा बरुआ ने पेड़ों पर तस्वीरें उकेर कर लोगों का ध्यान खींचा है। बरुआ की कुछ महत्वपूर्ण कृतियों में मध्ययुगीन असम के संस्थापक और पहले अहोम राजा चाओलुंग चुकाफा और यादव पायेंग की तस्वीरें शामिल हैं।  

उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तस्वीरें भी बनाई हैं। सोशल मीडिया पर बरुआ के काम की तारीफ हो रही है। खासकर चेरी के पेड़ पर बनाई गई यादव पायेंग की पेंटिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।