Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

बांदीपोरा में फिल्म बनाने की वर्कशॉप, सेना ने किया आयोजन

जम्मू कश्मीर की गुरेज घाटी में सीमा पर पड़ने वाले बांदीपोरा में इन दिनों कश्मीरी युवाओं के लिए फिल्म बनाने की वर्कशॉप चल रही है। बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर ओनिर की मदद से सेना ने वर्कशॉप का आयोजन किया है।

ओनिर ने बताया कि वर्कशॉप के लिए गुरेज घाटी का चुनाव सोच-समझकर किया गया था। वर्कशॉप से यहां के भावी फिल्म प्रोड्यूसरों को प्रैक्टिकल अनुभव हो रहा है।

वर्कशॉप में पूरे केंद्र शासित प्रदेश से आए छात्र हिस्सा ले रहे हैं और फिल्म बनाने की बारीकियां सीख रहे हैं।

वर्कशॉप में 15 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इनमें कुछ लड़कियां भी शामिल हैं। छात्रों को उम्मीद है कि वर्कशॉप में मिली सीख की बदौलत वे एक दिन फिल्म बनाने का सपना पूरा कर सकेंगे।