नियुक्त के साथ ही विवादों में आई प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं. फर्जी दिव्यांग सार्टिफिकेट लगाकर आईएएस की परीक्षा में वरीयता हासिल करने वाली पूजा खेडकर का एक और फर्जी सार्टिफिकेट सामने आया है. यह सार्टिफिकेट उनकी आय से संबंधित है. इसमें अपनी आय कम दिखाने के लिए पूजा खेडकर ने अपने माता पिता के बीच तलाक होना बताया है. संबंधित जानकारी सामने आने के बाद पुणे पुलिस ने आईएएस पूजा खेडकर को पूछताछ के लिए तलब किया है.