Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

तिरुपति बालाजी के प्रसाद में चर्बी वाले विवाद पर काशी में नाराजगी

आंध्र प्रदेश में भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद लड्डू में जानवरों की चर्बी मिलने के मामले में वाराणसी के संत व जानकारों की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि यह धार्मिक अपराध है। इस मामले में निष्पक्ष रूप से जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। 

काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रोफेसर राम नारायण द्विवेदी ने इस मामले पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरुपति मंदिर में लड्डुओं का प्रसाद बनाने की सामग्री में गो-वंश की चर्बी और मांस मिलाने की सूचना आधिकारिक रूप से आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू द्वारा दिए जाने पर हिंदू समाज के श्रद्धालुओं को ठेस पहुंची है।