आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में बुधवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया। इलाकों में पानी भर जाने की वजह से लोगों को और खास तौर पर बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नगर निगम अधिकारियों ने सड़कों पर जमा बारिश के पानी को निकालने के लिए खास व्यवस्था की है। मौसम विभाग ने बुधवार को एनसीएपी और यनम में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ बारिश होने के आसार हैं।