Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

Andhra: लापता 6 वर्षीय बच्ची पानी की टंकी में मृत पाई गई

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को पुंगनूर में 29 सितंबर को लापता हुई छह साल की बच्ची की मौत पर दुख जताया है। सूबे के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। राज्य की गृह मंत्री वांगलापुडी अनिता ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एन.एम.डी. फारूक के साथ रविवार को पुंगनूर में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है।

मीडिया से गृह मंत्री अनिता ने कहा, "परिवार से गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद, पुलिस ने 12 टीमों के साथ तलाशी अभियान चलाया, ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि लापता लड़की दो अक्टूबर को पानी की टंकी में मृत पाई गई, पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने की बहुत कोशिश की, लेकिन पुलिस विभाग पर विपक्ष बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।"

इस बीच वाईएसआरसीपी नेता और पूर्व मंत्री आर. के. रोजा ने चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार पर पुंगनूर में नाबालिग लड़की के अपहरण और हत्या के मामले में लापरवाही का आरोप लगाया। बता दें, पुंगनूर में 29 सितंबर को लापता हुई छह साल की बच्ची का शव दो अक्टूबर को पानी की टंकी से बरामद हुआ था। अजमतुल्लाह की बेटी आसिया अंजुम का जिस वक्त अपहरण हुए वो अपने घर के सामने दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी।