Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

आंध्र के मुख्यमंत्री ने विजयवाड़ा से श्रीशैलम तक सीप्लेन उड़ान का शुभारंभ किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को विजयवाड़ा के प्रकाशम बैराज से नंदयाल जिले के श्रीशैलम तक सीप्लेन के डेमो उड़ान का शुभारंभ किया। विजयवाड़ा में कृष्णा नदी पर पुन्नमी घाट पर डेमो उड़ान के शुभारंभ के बाद उन्होंने कहा, "ये हर किसी के लिए एक नया अनुभव होगा, ये टूरिज्म के लिए एक उछाल है, और राज्य के लिए रोजगार और पैसे कमाने का जरिेया बनेगा।"

इसके बाद में मुख्यमंत्री, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू और दूसरे लोगों के साथ सीप्लेन में सवार हुए और मंदिर शहर के लिए रवाना हुए। सीएम नायडू के कहा कि सीप्लेन रोजगार को बढ़ावा देने का शानदार मौका बनेगा।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी दक्षिणी राज्य में सीप्लेन संचालन को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं। इसके लिए एयरपोर्ट जैसे महंगे इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं है।

इससे पहले, राम मोहन नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश में एक नया अध्याय खोला जा रहा है, उन्होंने कहा कि सीप्लेन संचालन न केवल राज्य का बल्कि भारत का भी भविष्य बदल देगा। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, सीप्लेन सेवाएं पीएम मोदी के लिए भी अहम हैं। उन्होंने याद दिलाया कि गुजरात में पहले भी इनकी कोशिश की गई थी।