Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Andhra Pradesh: पुलिस ने 50 माओवादियों को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में हथियार-विस्फोटक बरामद

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश पुलिस ने मारे गए शीर्ष माओवादी कमांडर माडवी हिडमा से कथित संबंधों के सिलसिले में एनटीआर, कृष्णा, एलुरु और कोनासीमा जिलों से 50 संदिग्ध माओवादियों को गिरफ्तार किया है।

आंध्र प्रदेश के खुफिया प्रमुख महेश चंद्र लड्डा ने कहा, "मंगलवार सुबह, एएसआर जिले में मुठभेड़ हुई, जिसमें शीर्ष नक्सली कमांडर माडवी हिडमा समेत पांच अन्य मारे गए। इसके बाद, विशेष सूचना के आधार पर, एनटीआर, कृष्णा, एलुरु और कोनासीमा ज़िलों से माओवादी समूह के 50 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।"

इस अभियान के दौरान, पुलिस ने 45 हथियार, 272 राउंड गोला-बारूद, 20 छर्रे, 280 कारतूस, दो मैगज़ीन, चार चाकू, 750 ग्राम तार और संचार उपकरण जब्त किए।