Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

प्री-वेडिंग फंक्शन: बेटे अनंत की स्पीच सुन भावुक हुए मुकेश अंबानी, आंखों से छलके आंसू

Mumbai: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में चल रही है। इसमें दुनियाभर की कई जानी-मानी हस्तियों को बुलाया गया है। इस बीच अनंत अंबानी की एक स्पीच का वीडियो सामने आया है। इसमें मुकेश अंबानी बेहद भावुक नजर आ रहे हैं। बेटे की बातें सुनकर उनके आंसू आ गए। 

अनंत अंबानी ने कहा कि मेरी जिंदगी हमेशा ही गुलाबों की सेज से सजी नहीं रही है। मैंने बचपन में हेल्थ से रिलेटेड कई दिक्कतें झेली हैं। लेकिन मेरे मम्मी-पापा ने मुझे हिम्मत दी।" अनंत की इस बात पर मुकेश अंबानी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

अनंत अंबानी ने कहा कि इस फंक्शन को यादगार बनाने के लिए उनकी मां नीता अंबानी पिछले कई महीनों से दिनरात काम कर रही हैं। मां, पापा और परिवार के दूसरे सदस्य सिर्फ तीन-चार घंटे सो रहे हैं।