Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

बीएसएफ स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए अमित शाह, बोले- 'परिवार से दूर रहकर...'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को झारखंड के हजारीबाग जिले में मेरु शिविर में सीमा सुरक्षा बल के 59वें स्थापना दिवस परेड की सलामी ली। अमित शाह ने बीएसएफ जवानों की परेड का निरीक्षण किया। मार्च पास्ट में बीएसएफ की विभिन्न टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।  मार्च पास्ट में बीएसएफ की 13 फ्रंटियर की टुकड़ियां ने हिस्सा लिया। 

अमित शाह ने कहा कि ये उनके लिए गर्व की बात है कि वे बल के 59वें स्थापना दिवस पर हजारीबाग में बीएसएफ जवानों के साथ थे।

अमित शाह ने कहा, "माइनस 45 टेम्चर से भी कम 45 डिग्री टेम्चर वाले रेगिस्तान में कई  'हरामी नाला' के दलदलों में तो कहीं बंगाल की सीमाओं पर सुंदरनगर के जल में बिताएं। परिवार से दूर रहकर दुर्गम सीमाओं की चौकसी, सुरक्षा जिस तरह से सुनिश्चित की है मैं आज सभी को कहना चाहता हूं मैं देशभर में भी धूमता हूं पूरा देश सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर नाज भी करता है और सैल्यूट भी करता है।" 

अमित शाह ने कहा कि बीएसएफ सीमा रक्षा और पूरे देश की अग्रिम पंक्ति है और गृह मंत्री के रूप में उन्हें उनके काम पर बहुत गर्व है।