Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

अल्लू अर्जुन ने अपने मोम के पुतले का किया अनावरण, पुष्पा स्टाइल में दिया पोज

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक सफल ऐक्टर है, उनकी फैन फालोइंग भी कुछ कम नहीं है। अभी हाल ही में ऐक्टर ने दुबई के मैडम तुसाद संग्राहलय में अपने मोम के पुतले का अनावरण किया। अल्लू अर्जुन ने अपने वैक्स स्टैचू के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

अल्लू अर्जुन पुष्पा 2: द रूल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं उनकी पहली फिल्म पुष्पा: द राइज ने खूब कामयाबी पाई, मोम का पुतला पुष्पा स्टाइल में है अल्लू अर्जुन ने भी ये आइकॉनिक पोज दोहराया और 'पुष्पा' स्टाइल में तस्वीरें खींचवाईं। अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जो तस्वीर साझा की है, उसमें वे मोम की प्रतिमा के साथ पुष्पा के अंदाज में पोज दे रहे हैं।