Breaking News

NHRC ने आंध्र प्रदेश के गोदावरी में मिलावटी दूध से 16 लोगों की मौत पर संज्ञान लिया     |   NHRC ने आंध्र प्रदेश के गोदावरी में मिलावटी दूध से 16 लोगों की मौत पर संज्ञान लिया     |   राष्ट्रपति मुर्मू ने आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया     |   कोटक महिंद्रा बैंक केस में बड़ी गिरफ्तारी, रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप गिरफ्तार, FD घोटाले में साजिश का आरोप     |   फ्रांस दौरे पर जाएंगे एस. जयशंकर, G7 विदेश मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा, 26-27 मार्च को अहम बैठक     |  

एयर इंडिया आज वेस्ट एशिया के लिए चलाएंगी 32 उड़ानें

एयर इंडिया ने गुरुवार को वेस्ट एशिया (पश्चिम एशिया) के विभिन्न गंतव्यों के लिए कुल 32 उड़ानों के संचालन की घोषणा की है। एयरलाइन के अनुसार, यह कदम क्षेत्र में यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि इन उड़ानों के जरिए दुबई, अबू धाबी, दोहा, मस्कट, बहरीन और कुवैत जैसे प्रमुख शहरों के लिए कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी। एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों को सुगम और समय पर सेवाएं देने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी उड़ानें तय समय के अनुसार संचालित की जाएंगी, हालांकि यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी पहले से जांच लें और समय से एयरपोर्ट पहुंचें। वेस्ट एशिया भारतीय यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में भारतीय कामकाज और व्यापार के सिलसिले में यात्रा करते हैं। ऐसे में एयर इंडिया का यह कदम यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। एयर इंडिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सभी दिशानिर्देशों का पालन करें और किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करें।