Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पुडुचेरी में सात से नौ अप्रैल तक और चार मई को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद

पुडुचेरी सरकार ने आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए 'ड्राई डे' (शराब बंदी के दिन) घोषित किए हैं। पुडुचेरी सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 'अरक, ताड़ी और शराब की सभी दुकानें, साथ ही शराब परोसने वाले बार और रेस्तरां, सात अप्रैल से नौ अप्रैल, 2026 तक बंद रहेंगे। इसमें नौ अप्रैल को होने वाला मतदान का दिन भी शामिल है।' इसके अलावा, चार मई, 2026 को मतगणना के दिन भी शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। ये प्रतिबंध केंद्र शासित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में लागू होंगे, जिनमें पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम शामिल हैं।