Breaking News

न्यूजीलैंड क्रिकेटर मिशेल सेंटनर कंधे की चोट के कारण एक महीने तक नहीं खेल पाएंगे     |   SC ने असम सीएम हिमंत सरमा के पवन खेड़ा पर दिए गए बयानों का न्यायिक संज्ञान लिया     |   कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, यही BJP का 'अच्छे दिनों' का असली चेहरा: आतिशी     |   MP: जबलपुर-बरगी डैम क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, 28 का रेस्क्यू     |   कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत     |  

Punjab Special Session से पहले AAP ने सभी MLA को किया व्हिप जारी, नहीं चलेगी गैरहाजिरी

पंजाब में आज होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र पर सबकी नजर टिकी हुई हैं। इसी माहौल में पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने सभी विधायकों के लिए व्हिप जारी कर दिया है, ताकि कोई भी सदस्य अनुपस्थित नहीं रहे। पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी काफी चर्चा में है। पार्टी के 7 राज्य सभा सांसदों ने पार्टी को छोड़कर बीजेपी में जॉइन होने का फैसला किया जिसके बाद सदस्यों के पार्टी छोड़ने के कारण पर लगातार चर्चा बनी हुई है। ऐसे में स्वाति मालीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन करने के बाद पहली बार मीडिया से खुलकर बात की। साथ ही अपनी पुरानी पार्टी और उसके नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।

पार्टी चाहती है कि हर विधायक सदन में मौजूद रहे और एक साथ अपनी बात रखे। एक विधायक ने बताया कि सभी को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और पार्टी लाइन का पालन करें। इसका उद्देश्य सत्र के दौरान पार्टी को मजबूत और एकजुट दिखाना माना जा रहा है।वहीं, प्रदेश भाजपा कार्यालय में स्वाति मालीवाल ने आप नेताओं के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि असली विश्वासघाती वह नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करते थे, वही बाद में उन्हीं लोगों के साथ खड़े हो गए। मालीवाल के अनुसार अपने सिद्धांतों से हटना, जनता को गुमराह करना और अपने मूल विचारों को छोड़ देना ही असली विश्वासघात होता है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी को “प्रेस कॉन्फ्रेंस वाली सरकार” बताते हुए कहा कि वहां असली काम कम और दिखावा ज्यादा होता था। उन्होंने बताया कि हर सुबह एक मुद्दा तय किया जाता था और फिर पूरे दिन उसी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के निर्देश दिए जाते थे। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन पर काम ज्यादा नहीं हुआ, लेकिन उसके प्रचार पर खूब पैसा खर्च किया जाता है। तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा, “दो सौ रुपये का काम कर दो सौ करोड़ रुपये का प्रचार” करना इस सरकार की पहचान बन गई थी। 

स्वाति ने पार्टी के अंदर के माहौल को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल का रवैया काफी सख्त और एकतरफा है, और पार्टी में नेताओं पर कई बार ऐसे काम करने का दबाव डाला जाता था जो सही नहीं लगते। इसी वजह से उन्होंने कभी चुनाव लड़कर विधायक या मंत्री बनने की इच्छा नहीं जताई, हालांकि उन पर इसके लिए दबाव बनाया जाता था।