देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की. आतिशी ने बताया कि उपराज्यपाल ने हरियाणा सरकार से बात करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा है कि राजधानी के हिस्से के 1,050 क्यूसेक पानी को मुनक नहर में छोड़े जाने को लेकर बात करेंगे.