Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास धौलाधार में हादसा

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौलाधार के पास देर रात्रि कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि बछेलीखाल ग्रमीणों द्वारा सूचना मिली कि धौलाधार के पास कोई वाहन गिरा है।

सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ तहसीलदार एसएस रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वाहन सड़क से सौ मीटर नीचे खाई में गिरा था। अंधेरा और बड़ी झाड़ियों होने से पता नही लग पा रहा है कि वाहन में कितने लोग थे।  मौके पर एक व्यक्ति मृत मिला है। उसके पास से जो आधारकार्ड  मिला है उस पर सूरज मदान पुत्र चरणजीत सिंह मदान निवासी चंडीगढ़ दर्ज है।