Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

तेलंगाना में महिला और उसके तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में 26 वर्षीय एक महिला और उसके तीन बच्चे तालाब में डूब गए। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी।

ये घटना शनिवार देर रात येल्लारेड्डी मंडल में घटी, जब महिला कपड़े धो रही थी और उसके बच्चे (नौ और 10 साल की दो बेटियां और सात साल का बेटा) नहाने के लिए तालाब में उतरे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे तालाब के एक गड्ढे में फंस गए और डूबने लगे। उनकी मां उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वे सभी डूब गए। अधिकारी ने बताया कि शव रविवार सुबह बरामद किए गए और पोस्टमार्टम कराया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है।