Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

यमुनोत्री में तबीयत बिगड़ने से आंध्र प्रदेश के यात्री की मौत

चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु की यमुनोत्री धाम तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या अब तक 36 हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के 64 बर्षीय श्रीनिवास कुची भोटला परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आए थे।

यमुनोत्री धाम में स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें स्वस्थ्य केंद्र जानकीचट्टी लाया गया। उपचार के बाद वह जानकीचट्टी होटल रुके, लेकिन मध्य रात्रि को फिर तबीयत बिगड़ी तो स्वस्थ्य केंद्र जानकीचट्टी लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

केंद्र के प्रभारी डॉ हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि उक्त श्रद्धालु की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। जिसकी सूचना पुलिस दी गई है। पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर रही है। धाम में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 36 पहुंच गया है।