Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

प्रहलादपुर इलाके की कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर इलाके की एक कपड़ा फैक्ट्री में रविवार को आग लग गई। आग से फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची।

फायर ब्रिगेड विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आग रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे लगी और आधी रात के आसपास इस पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।