ठाणे के भिवंडी तालुका में सरावली एमआईडीसी में एक डायपर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग से सदाशिव हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड जलकर खाक हो गई है, भिवंडी कल्याण ठाणे से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं.