Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

बम की अफवाह के एक दिन बाद स्कूलों में बच्चे कम पहुंचे

दिल्ली-एनसीआर के करीब 200 स्कूलों को बम से उड़ाने की अफवाह के एक दिन बाद भी लोगों में डर का माहौल है। जिन स्कूलों को धमकी मिली थी, आज स्कूलों में बच्चों की हाजिरी कम रही। ईमेल के जरिए बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के करीब 200 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे व्हाट्सएप ग्रुपों पर बम की धमकी के बारे में झूठे दावे करने वाले ऑडियो संदेशों पर भरोसा न करें।